महाराष्ट्र में चीनी के उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोत्तरी
10-Jan-2026 11:45 AM
पुणे। महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में पिछले मार्केटिंग सीजन की तुलना में वर्तमान सीजन के दौरान 8 जनवरी 2026 तक गन्ना की क्रशिंग 434.14 लाख टन से बढ़कर 632.92 लाख टन पर पहुंची जिससे चीनी का उत्पादन भी 378.03 लाख क्विंटल से उछलकर 562.97 लाख टन हो गया। राज्य में गन्ना से चीनी की औसत रिकवरी दर भी 8.71 प्रतिशत से सुधरकर 8.89 प्रतिशत हो गई।
पिछले सीजन के दौरान 199 चीनी मिलों में गन्ना की क्रशिंग आरंभ हुई थी जिसमें सहकारी क्षेत्र की 98 एवं निजी क्षेत्र की 101 इकाइयां शामिल थीं।
इसके मुकाबले चालू सीजन में प्राइवेट क्षेत्र की 99 एवं सहकारी क्षेत्र की 98 इकाइयों सहित कुल 197 किलो में गन्ना की क्रशिंग हो रही है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चालू मार्केटिंग सीजन के दौरान 8 जनवरी तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर डिवीजन में 144.25 लाख क्विंटल, पुणे संभाग में 134.55 लाख क्विंटल, सोलापुर संभाग में 110.43 लाख क्विंटल, अहिल्या नगर में 65.56 लाख क्विंटल तथा संभाजी नगर में 45.63 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो चुका है।
इसके अलावा अहमद नगर, नागपुर, नांदेड़ तथा अमरावती संभाग में भी चीनी का उत्पादन गत वर्ष से अधिक होने के संकेत मिल रहे हैं।
इस बार यद्यपि गन्ना की सर्वाधिक क्रशिंग पुणे संभाग में हुई मगर चीनी का सबसे ज्यादा उत्पादन कोल्हापुर डिवीजन में हुआ है क्योंकि वहां गन्ना से चीनी की औसत रिकवरी दर ऊंची रही।
