महाराष्ट्र में खरीफ फसलों की बुवाई में 4.5 लाख हेक्टेयर की कमी, कपास और सोयाबीन की बुवाई में बड़ी गिरावट
09-Jul-2025 08:08 AM
महाराष्ट्र में खरीफ फसलों की बुवाई में 4.5 लाख हेक्टेयर की कमी, कपास और सोयाबीन की बुवाई में बड़ी गिरावट
★ कृषि विभाग के अनुसार 7 जुलाई 2025 तक राज्य में कुल खरीफ फसलों की बुवाई 107.96 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 112.46 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 4.50 लाख हेक्टेयर कम है।
★ इन आंकड़ों से पता चलता है कि सोयाबीन और कपास का बहुत बड़ा एरिया मक्का में तब्दील हो रहा है और साथ ही मॉनसूनी बारिश की स्तिथि अब स्पष्ट होने लगी है।
~~~~~~~~~~~
फसलों की बिजाई इस प्रकार है
मक्का: एरिया बढ़ा
★ इस वर्ष मक्का की बुवाई में सबसे अधिक 2.78 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। अब तक कुल 11.24 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष यह 8.45 लाख हेक्टेयर थी।
~~~~~~~~~~~
एरिया घटा
सोयाबीन
★ बुवाई में भारी गिरावट। चालू सीजन में 40.60 लाख हेक्टेयर जबकि 2024 में 43.19 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। बिजाई पिछले वर्ष से 2.59 लाख हेक्टेयर पिछड़ती दिख रही है।
मूंगफली
★ बिजाई 25,771 हेक्टेयर की कमी के बाद 85,868 हेक्टेयर पहुंची जो पिछले वर्ष 1.11 लाख हेक्टेयर थी।
कपास
★ कपास की बुवाई जो 2024 में 36.74 लाख हेक्टेयर थी, 2025 में घटकर 33.59 लाख हेक्टेयर पहुंची।
~~~~~~~~~~~
★ कुल मिलाकर मक्का को छोड़ सभी फसलों के दामों में किसानों का दिल तोड़ दिया है, जिसका गंभीर असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।
राज्य में बारिश की अस्थिरता और कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी के चलते बुवाई में यह गिरावट देखी जा रही है।
