मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
14-Jan-2026 08:16 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
EIA का डेटा बुधवार सुबह जारी किया जाएगा। ट्रेडर्स को उम्मीद है कि पिछले सप्ताह एथेनॉल स्टॉक्स में तेज बढ़ोतरी और रिफाइनर इनपुट में गिरावट के बाद एथेनॉल उत्पादन स्थिर रह सकता है।
दक्षिण कोरिया के कुछ आयातकों ने रातों-रात टेंडर के माध्यम से कुल 2,64,000 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की है। इसके अलावा 1,40,000 मीट्रिक टन मक्का के लिए एक और टेंडर जारी किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि बुधवार है।
ANEC के अनुसार, ब्राज़ील का जनवरी माह का मक्का निर्यात 32.7 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो पिछले अनुमान से 4.2 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
