मुख्य राज्यों में मक्का की बुवाई में जोरदार उछाल, लेकिन अखिल भारतीय स्तर पर गिरावट!

11-Jul-2025 12:53 PM

मुख्य राज्यों में मक्का की बुवाई में जोरदार उछाल, लेकिन अखिल भारतीय स्तर पर गिरावट!
★ देश के कई प्रमुख राज्यों में मक्का की बुवाई इस वर्ष जबरदस्त तेजी से हुई है। कृषि मंत्रालय और विभिन्न राज्य कृषि विभागों के ताजा आंकड़ों के अनुसार:
★ महाराष्ट्र में अब तक 11.24 लाख हेक्टेयर में मक्का की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले 2.78 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ तेलंगाना ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, जहां बुवाई 2.89 लाख हेक्टेयर बढ़ी है।
★ राजस्थान में 1.75 लाख हेक्टेयर, और आंध्र प्रदेश में मामूली वृद्धि 0.04 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई।
★ गुजरात में बुवाई का रकबा लगभग स्थिर रहा।
★ इन पांच राज्यों में कुल मिलाकर इस बार अब तक 15.11 लाख हेक्टेयर में मक्का की बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 4.69 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
~~~~~~~~~~~~
★ अखिल भारतीय स्तर जिसमें सभी राज्यों के आंकड़े है में कुल बुवाई 39.35 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल की तुलना में 0.86 लाख हेक्टेयर कम है।
ये आंकड़े 7 और 9 जुलाई 2025 तक के हैं।
★ आई- ग्रेन इंडिया का मानना है कि ऊँची कीमतों और डिमांड को देखते हुए अंतिम बिजाई आँकड़ो में मक्का की बिजाई बढ़ सकती है।