माल की कमी से यूक्रेन में घटने लगा सूरजमुखी तेल का उत्पादन

28-Jan-2025 09:31 AM

माल की कमी से यूक्रेन में घटने लगा सूरजमुखी तेल का उत्पादन
★ क्रशिंग के लिए उपलब्धता कम होने के कारण यूक्रेन की प्रमुख सूरजमुखी तेल उत्पादक कंपनी कर्नेल ने जनवरी 2025 में अपनी एक यूनिट में क्रशिंग रोकी।
★ बाजार में सूरजमुखी बीजों की सीमित सप्लाई के कारण इस कंपनी ने तीन यूनिट में 93,000 टन सोयाबीन और 14,000 टन सरसों की क्रशिंग की।
★ युद्ध के कारण यूक्रेन में सूरजमुखी के उत्पादन, कृषि गतिविधियां और लॉजिस्टिक्स हुई प्रभावित।
★ हालाँकि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 की इस तिमाही में 9.73 लाख टन तिलहनों की क्रशिंग की। जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 20% अधिक है।
★ यूक्रेन से खाद्य तेलों का निर्यात 4.08 लाख टन पहुंचा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 52% और साल-दर-साल 11% की वृद्धि दर्शाता है।
★ अगर इसी तरह क्रशिंग के लिए तिलहनों की कमी रही तो और क्रशिंग यूनिट बंद हो सकती हैं जिसका असर वैश्विक स्तर पर उपलब्धता पर पड़ेगा।
★ यूक्रेन सूरजमुखी के प्रमुख निर्यातक देशों में से एक, क्रशिंग घटने से कम सप्लाई होता देख कीमतों में बन सकता है तेजी का माहौल।