मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स से भारतीय चावल की मांग बढ़ी
25-Nov-2024 09:03 AM
मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स से भारतीय चावल की मांग बढ़ी
★ अभी हाल ही में फिलीपीन्स ने भारत से 10 लाख टन आयात की दी मंजूरी।
★ यह निर्यात मुख्यतः तेलंगाना राज्य से होगा।
★ बांग्लादेश भी लगातार नए खरीद टेंडर कर रहा है जारी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
वियतनाम में चावल निर्यात कीमतें दुनिया में सबसे ऊंची।
★ वियतनाम के चावल की कीमतें दुनिया में सबसे ऊंची बनी हुई हैं, भले ही भारत ने अपना निर्यात प्रतिबंध हटा लिया हो।
★ अक्टूबर के अंत में दुनिया के सबसे बड़े चावल निर्यातक भारत द्वारा चावल निर्यात पर लगे अधिकांश प्रतिबंध हटाने के बाद वैश्विक बाजार में कीमतों में तेज गिरावट देखी गई।
★ पाकिस्तान और थाईलैंड के 5% टूटे हुए चावल की कीमतें 457-490 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक गिरी।
★ वियतनामी चावल की कीमत भी लगभग 500 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक गिर गई, लेकिन पिछले सप्ताह 522 अमेरिकी डॉलर तक वापस बढ़ी।
★ फसल कटाई का मौसम समाप्त होने के करीब है, जिससे बाजार में चावल की उपलब्धता हुई कम।
★ पहले 10 महीनों में वियतनाम ने 78 लाख टन चावल निर्यात किया, वर्ष की तुलना में 23% अधिक।
★ औसत निर्यात कीमतें 626.2 अमेरिकी डॉलर प्रति टन रहीं, जो साल दर साल से 12% अधिक।
★ फिलीपींस ने सबसे अधिक 32 लाख टन (45%), इंडोनेशिया ने 14.4% और मलेशिया ने 8.5% किया आयात, पिछले वर्ष की तुलना में 73% अधिक है।
★ वियतनाम इस साल लगभग 430 लाख टन चावल का उत्पादन करेगा।
★ घरेलू मांग को पूरा करने के बाद 80 लाख टन चावल का निर्यात संभव।
