मलेशिया में बढ़ा पाम तेल स्टॉक: MPOB

10-Sep-2024 02:13 PM

मलेशिया में बढ़ा पाम तेल स्टॉक: MPOB
★ MPOB द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार अगस्त के अंत में पाम तेल का स्टॉक जुलाई के मुकाबले 7.34% बढ़कर 18.8 लाख टन पहुंचा।
★ यह स्टॉक पिछले 6 महीने का उच्चतम स्तर है।
★ क्रूड पाम तेल का उत्पादन भी 2.87% बढ़कर 18.9 लाख टन किया गया जबकि पाम तेल निर्यात 9.74% घटकर 15.3 लाख टन दर्ज किया गया।
★ इंडोनेशिया भी बढ़ते स्टॉक के कारण चिंतित।
★ अभी हाल ही में इंडोनेशिया सरकार ने पाम तेल निर्यात बढ़ाने के लिए प्राइस इंडेक्स को घटाने की बात कही ताकि पाम तेल के भाव सोया तेल व सूरजमुखी तेल से नीचे आ सकें।
~~~~~~~~~~~~~~~
अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में 97% सोया की फसल में दाना लगना शुरू। 65% फसल स्थिति बेहद अच्छी।
★ 5 सितम्बर वाले सप्ताह में 3.25 लाख टन सोया निर्यात इंस्पेक्शन की गयी। जिसमें से इंडोनेशिया ने 0.67 व चीन ने 0.58 लाख टन खरीद की।
★ कल चीन ने अमरीका से 1.32 लाख टन सोया आयात सौदे किये।
★ स्टैट्स कनाडा के अनुसार जुलाई के अंत में कनाडा में कैनोला का स्टॉक 30.92 लाख टन पहुंचा। गत वर्ष की समानअवधि से 67% अधिक।
~~~~~~~~~~~~~~~
घरेलू तेल तिलहन बाजार
★ सबसे बड़े आयातक देश भारत ने बड़ी मात्रा में पिछले 4 महीने में खाद्य तेलों का किया आयात।
★ त्यौहारी सीजन की डिमांड को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त खाद्य तेलों का स्टॉक उपलब्ध।
★ अभी हाल ही में मांग का समर्थन मिलने से तिलहन की कीमतों में बना था तेजी का माहौल जो अब थम चुका है।
★ घरेलू किसानों को तिलहन फसलों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को उठाने होंगे उचित कदम जैसे कि आयात शुल्क में बदलाव करना।
★ पिछले सीजन में किसानों को सरसों में नहीं मिले अच्छे भाव सोया की भी यही स्थिति।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Palm oil stock increased in Malaysia: MPOB
★ According to the data released by MPOB, at the end of August, the stock of palm oil increased by 7.34% compared to July to reach 18.8 lakh tons.
★ This stock is the highest level in the last 6 months.
★ Crude palm oil production also increased by 2.87% to 18.9 lakh tons while palm oil exports decreased by 9.74% to 15.3 lakh tons.
★ Indonesia is also worried due to increasing stock.
★ Recently, the Indonesian government talked about reducing the price index to increase palm oil exports so that the price of palm oil can come down to soybean oil and sunflower oil.
~~~~~~~~~~~~~~~
International oilseeds market
★ According to the NASS report, 97% of the soybean crop in America has started producing grains. 65% crop condition is very good.
★ In the week of 5th September, 3.25 lakh tonne soya export inspection was done. Out of which Indonesia bought 0.67 lakh tonne and China bought 0.58 lakh tonne.
★ Yesterday China made 1.32 lakh tonne soya import deal from USA.
★ According to Stats Canada, at the end of July, the stock of canola in Canada reached 30.92 lakh tonne. 67% more than the same period last year.
~~~~~~~~~~~~~~~
Domestic Oilseeds Market
★ India, the largest importing country, has imported edible oils in large quantities in the last 4 months.
★ Sufficient stock of edible oils is available in the country to meet the demand of the festive season.
★ Recently, due to the support of demand, there was a boom in the prices of oilseeds, which has now stopped.
★ To encourage domestic farmers for oilseed crops, the government will have to take appropriate steps such as changing the import duty.
★ Last season, farmers did not get good prices for mustard, the same situation is with soya.