मलेशिया में पाम ऑयल भंडार 22 महीनों के निचले स्तर पर: MPOB

12-Mar-2025 11:58 AM

मलेशिया में पाम ऑयल भंडार 22 महीनों के निचले स्तर पर: MPOB
★ पाम ऑयल का भंडार फरवरी में 4.31% गिरकर 15.1 लाख मीट्रिक टन रह गया, जो अप्रैल 2023 के बाद सबसे कम है।
★ कच्चे पाम ऑयल का उत्पादन 4.16% घटकर 11.9 लाख टन रह गया, जो तीन वर्षों में सबसे कम है। बाढ़ से उत्पादन प्रभावित हुआ।
★ पाम ऑयल निर्यात 16.27% गिरकर 10 लाख टन पर आ गया, जो चार वर्षों का न्यूनतम स्तर है।
★ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक देश मलेशिया में भंडार की गिरावट से बेंचमार्क फ्यूचर्स को समर्थन मिलेगा। हालांकि, पाम ऑयल की कीमत सोयाबीन तेल की तुलना में अधिक होने से कीमत-संवेदनशील देशों से इसकी मांग प्रभावित हो सकती है।
★ इंडोनेशिया में स्थिर उत्पादन और बायोडीजल कार्यक्रम के विस्तार से आने वाले वर्षों में खाने के तेल की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।
★ इससे पारंपरिक रूप से सस्ता पाम ऑयल महंगा हो सकता है और प्रतिस्पर्धी तेलों की कीमतों पर इसका नियंत्रण कम हो सकता है।
★ भारत में भी खाद्य तेलों के आयात में लगातार गिरावट आ रही हैं साथ ही इस वर्ष सरसों का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। 
★ इस सभी परिस्थितियों को देख भविष्य में तेल-तिलहनों की कीमतें बढ़ने की उम्मीद।