मलेशिया ने बढ़ाया निर्यात कर
21-Aug-2025 11:50 AM
मलेशिया ने बढ़ाया निर्यात कर
★ मलेशिया ने सितंबर शिपमेंट्स के लिए क्रूड पाम ऑयल (CPO) पर निर्यात कर की दर 1 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 10% कर दी है।
★ निर्यात कर दर में यह वृद्धि लगातार तीसरे महीने की बढ़ोतरी है।
★ मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड के अनुसार सितंबर के लिए CPO का रेफरेंस प्राइस 4,053.43 रिंगिट (लगभग 860.33 डॉलर) प्रति टन तय किया गया है, जो ★ अगस्त के 3,864.12 रिंगिट प्रति टन की तुलना में अधिक है।
★ निर्यात शुल्क में की गई बढ़ोतरी से निर्यात लागत बढ़ेगी।
