मलेशियाई पाम तेल उत्पादों के निर्यात में 98 हजार टन की वृद्धि का अनुमान

30-Sep-2025 05:58 PM

कुआलालम्पुर। हालांकि सरकारी संस्था- मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) की आधिकारिक रिपोर्ट 10 अक्टूबर को सामने आएगी जिसमें सितम्बर माह के दौरान मलेशियाई पाम तेल के उत्पादन, निर्यात, घरेलू उपयोग एवं बकाया अधिशेष स्टॉक आदि का विस्तृत विकास किया जाएगा।

लेकिन उसमें पूर्व उद्योग-व्यापार क्षेत्र की विश्लेषक फर्मों द्वारा सितम्बर के निर्यात आंकड़ों का अनुमान जारी किया जा रहा है जिसमें एम्सपेक नामक प्रतिष्ठान भी शामिल है।  

एम्सपेक के आंकड़ों के अनुसार 1-31 अगस्त की तुलना में 1-30 सितम्बर 2025 के दौरान मलेशिया से क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का निर्यात 3.30 लाख टन से गिरकर 3.20 लाख टन पर अटक गया जबकि आरबीडी पाम तेल का शिपमेंट 1.26 लाख टन से बढ़कर 1.63 लाख टन आरबीडी पामोलीन का निर्यात 2.78 लाख टन से बढ़कर 2.91 लाख टन,

क्रूड पाम कर्नेल तेल का निर्यात 26 हजार टन से सुधरकर 33 हजार टन तथा पाम फैट्टी एसिड डिस्टीलेट का निर्यात 30 हजार टन से उछलकर 72 हजार टन पर पहुंच गया। इसके अलावा आरबीडी पाम स्टेरिन का निर्यात सितम्बर में 1.29 लाख टन पर पहुंचा जो अगस्त में 1.30 लाख टन रहा था।

इस तरह मलेशिया से अगस्त माह के दौरान कुल 13.42 लाख टन पर पहुंच गया। ज्ञात हो कि इंडोनेशिया के बाद मलेशिया दुनिया में पाम तेल का दूसरा सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है।

भारत में वहां से विशाल मात्रा में पाम तेल का आयात किया जाता है। मलेशिया में पाम तेल के उत्पादक कालीन सीजन अब समाप्त होने वाला है।