मानसून 2025 की चाल
18-Jun-2025 12:13 PM
मानसून 2025 की चाल
राजस्थान:
★ राज्य में मानसून की दस्तक। 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
★ दक्षिण राजस्थान में ऑरेंज और यूपी सीमा से सटे इलाकों में येलो अलर्ट।
~~~~~~~
मध्य प्रदेश:
★ इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून पहुंचा। अगले 24 घंटे में भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में भी दस्तक की संभावना।
★ धार, झाबुआ, मंदसौर, रतलाम, नीमच में भारी बारिश का अलर्ट।
~~~~~~~~~
उत्तर प्रदेश:
★ मानसून आज बिहार से यूपी में प्रवेश कर सकता है। वाराणसी, सहारनपुर में सुबह से बारिश।
★ 13 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट।
~~~~~~~~
हरियाणा:
★ राज्य में बारिश शुरू जो 19 जून तक जारी रहने की संभावना।
★ यमुनानगर, अंबाला, करनाल समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट। 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।
~~~~~~~~
पंजाब:
★ आज फिर बारिश की संभावना। 7 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
★ इन राज्यों में हो रही बारिश से खरीफ फसलों की बिजाई पकड़ सकती है रफ़्तार।
