मानसून 2025 का प्रदर्शन
16-Aug-2025 09:40 AM
मानसून 2025 का प्रदर्शन
★ ऑल इंडिया स्तर पर 1 जून से 15 जून तक बारिश सामान्य से 30.9% कम रही, लेकिन 16 से 30 जून के बीच 32.8% अधिक हुई।
★ जुलाई के पहले पखवाड़े में बारिश 11.3% अधिक रही, पर जुलाई के अंत तक यह सामान्य से लगभग बराबर (-0.5%) रही।
★ अगस्त के पहले पखवाड़े में एक बार फिर बारिश 19.6% कम दर्ज की गई।
~~~~~~~~~
★ उत्तर-पश्चिम भारत में जून के दूसरे पखवाड़े में बारिश 80.5% अधिक रही और जुलाई के पहले पखवाड़े में भी 26.3% अधिक रही।
★ मध्य भारत में जून-जुलाई में बारिश सामान्य से काफी अधिक रही, लेकिन अगस्त के पहले पखवाड़े में 59.2% की भारी कमी दर्ज की गई।
★ दक्षिण भारत में बारिश के रुझान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जून की शुरुआत में कमी रही, लेकिन अगस्त के पहले पखवाड़े में यहां 25.6% अधिक बारिश दर्ज की गई।
~~~~~~~~~
★ कई क्षेत्रों में मूंग, सोयाबीन, मक्का, उड़द और कपास में फूल और दाना बनना शुरू। पहले बोई गई फसल को अब अधिक पानी की जरूरत नहीं है, परंतु देर से बोई गई फसल को इससे लाभ मिलेगा।
★ बुंदेलखंड में भारी बारिश से दलहन और सोयाबीन को नुकसान पहुंचा। राजस्थान में इस सीजन में सबसे अच्छा मानसून प्रदर्शन रहा।
★ उत्तर भारत में फसलों को लाभ हुआ।
★ दक्षिण भारत में बारिश का रुख मिला-जुला रहा।
★ फिलहाल नुकसान और फायदा के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। आने वाले 15-20 दिन लगभग सभी फसलों के लिए अहम साबित होंगे।
