मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अब पूरे जोर पर!
17-Jun-2025 07:14 PM

मानसून ने इस साल खेल पल-पल बदला। पहले समय से पहले और तेजी से दस्तक दी, फिर अचानक थम गया। लेकिन अब फिर से रफ्तार पकड़ ली है और पूरे भारत में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
12 जून तक मानसून उत्तर महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के हिस्सों तक पहुंचा था, लेकिन 17 जून तक यह मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के बड़े हिस्सों को कवर कर चुका है।
तेजी से आगे बढ़ते मानसून की तस्वीरें साफ संकेत दे रही हैं कि अगले कुछ दिन कृषि के लिए बेहद अहम होंगे।
किसानों की उम्मीदें फिर से जगी हैं – खरीफ फसलों की बुआई को अब मिलेगा जोर।
आई-ग्रेन के के अनुसार मानसून की यह गति अगर बनी रही तो जून के आखिरी सप्ताह तक पूरे उत्तर भारत में इसका व्यापक विस्तार हो जाएगा।