मार्च महीने के लिए महाराष्ट्र का चीनी मासिक बिक्री कोटा घटा, कर्नाटक का बढ़ा

28-Feb-2026 08:23 AM

मार्च महीने के लिए महाराष्ट्र का चीनी मासिक बिक्री कोटा घटा, कर्नाटक का बढ़ा
★ खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने मार्च महीने के लिए कर्नाटक को चीनी मासिक बिक्री कोटा 16% बढ़ाकर 3.83 लाख टन, उत्तर प्रदेश का 7% बढ़ाकर 7.55 लाख टन किया। वहीँ दूसरी ओर महाराष्ट्र का मासिक बिक्री कोटा 13% घटाकर 8.13 लाख टन दिया।
★ मार्च 2026 के लिए कुल मासिक बिक्री कोटा 22.5 लाख टन दिया गया जो फरवरी 2026 के लगभग बराबर परन्तु मार्च 2025 से 2.2% कम है।
★ आगामी होली, ईद व गर्मियों में कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम में चीनी की खपत को बढ़ता देख कोटा अधिक आने की उम्मीद थी।
★ होली की डिमांड लगभग पूरी। चीनी की कीमतों में मामूली वृद्धि की उम्मीद।