मार्केट कमेंट्री (10-16 जून 2025)

16-Jun-2025 06:40 PM

सरसों:

पिछले एक सप्ताह में सरसों के दामों में स्थिरता के साथ हल्की बढ़त देखी गई।

दिल्ली कंडीशन भाव लगातार ₹6,550/क्विंटल पर टिके रहे।

जयपुर में शुरुआत में ₹6,700 से गिरकर ₹6,650 तक आए, लेकिन फिर से धीरे-धीरे बढ़कर आज ₹6,750/क्विंटल तक पहुंच गए।

भरतपुर में भी ₹6,385 से बढ़कर ₹6,450/क्विंटल पर बंद हुए, जो एक सकारात्मक संकेत है।

मांग में स्थिरता और स्टॉकिस्टों की सीमित बिकवाली के चलते भाव में मजबूती बनी हुई है।

 सोयाबीन:

CBOT सोया में भारी उछाल, परन्तु भारतीय सोयाबीन में इस सप्ताह कुछ दबाव देखा गया। 

लातूर में लगातार ₹4,400 पर टिके रहने के बाद 14 जून से गिरावट शुरू हुई और आज ₹4,250/क्विंटल पर बंद हुए।

देवास में ₹4,350 पर भाव स्थिर रहे लेकिन आज हल्की गिरावट के साथ ₹4,300/क्विंटल पर बंद हुए।

कोटा में थोड़ी मजबूती रही और ₹4,250 से बढ़कर आज ₹4,260/क्विंटल पर बंद हुए।

कमजोर मांग और मानसून की स्थिति को लेकर अनिश्चितता के कारण सोयाबीन में थोड़ी नरमी देखी जा रही है।