मार्केट कमेंट्री (10–16 जून 2025) — गेहूं मंडी भाव

16-Jun-2025 06:38 PM

दिल्ली/राजस्थान/यूपी:

दिल्ली क्षेत्र में गेहूं के भाव पिछले 7 दिनों में स्थिर रहे।

₹2745/क्विंटल पर सप्ताह की शुरुआत हुई और अंत तक यही स्तर बना रहा।

14 जून को भाव ₹2755 तक भी पहुंचे, लेकिन फिर ₹2745 पर लौट आए।

जबलपुर:

जबलपुर में गेहूं के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

10 जून को ₹2575 से गिरकर 16 जून को ₹2525/क्विंटल पर बंद हुए।

कोटा (मिल क्वालिटी):

कोटा में गेहूं मिल क्वालिटी के भाव में लगातार गिरावट देखी गई।

₹2475 से घटकर 13 जून को ₹2430 तक पहुंच गए, हालांकि अंत में ₹2450/क्विंटल तक थोड़ी रिकवरी देखी गई।

शाहजहांपुर:

यहां भी भाव में गिरावट रही।

भाव ₹2535 से घटकर 16 जून को ₹2515/क्विंटल तक आ गए।