मौसम खूब दे रहा है गेहूं का साथ
17-Mar-2025 08:42 AM
मौसम खूब दे रहा है गेहूं का साथ
★ उत्तर भारत में मौसम फसल के बेहद अनुकूल। तापमान में विशेष बदलाव नहीं।
★ खेतों में चारों तरफ अच्छी फसल दिखाई दे रही है। राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़ अन्य सभी राज्यों के जिलों में गेहूं की जोरदार फसल।
★ उत्पादकता गत वर्ष से 8-10% अधिक होने की सम्भावना, सरकार ने इस वर्ष 1150 लाख टन गेहूं उत्पादन लक्ष्य रखा जबकि मिलर्स व गेहूं उद्योग का मानना है कि उत्पादन 1100 लाख टन रह सकता है।
★ कीमतें ऊंची होने के कारण गेहूं बिजाई में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी गयी साथ ही मौसम ने भी दिया फसल का पूरा साथ।
★ कुछ क्षेत्रों में बारिश नहीं परन्तु सिंचाई व्यवस्था अच्छी होने से नुकसान नहीं हुआ।
★ मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में नई फसल आनी शुरू। मध्य प्रदेश, राजस्थान में MSP की घोषणा, जिससे पड़ोसी राज्यों में कीमतें MSP से अधिक बोली जा रही है। पाइपलाइन में स्टॉक न होने से मंडियों में गेहूं हाथों-हाथ बिक रहा है। गुजरात में कटाई 25-30%, मध्य प्रदेश में 15-20% व राजस्थान में 10% पहुंची।
★ चालू सीजन में सरकार ने 312.7 लाख टन गेहूं खरीद लक्ष्य रखा तथा पंजाब से 124, हरियाणा से 75, उत्तर प्रदेश से 30, राजस्थान से 20 लाख टन रखा गया।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि अच्छी फसल को देख कीमतों पर दबाव बन सकता है परन्तु यह कीमतें MSP से नीचे नहीं आयेंगी।
★ देखना होगा कि पूल में कितना गेहूं ख़रीदा जाता है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
