मौसम ने बढ़ाई चिंता, तापमान औसत से अधिक, बारिश होना भी जरुरी
09-Dec-2024 11:36 AM
मौसम ने बढ़ाई चिंता, तापमान औसत से अधिक, बारिश होना भी जरुरी।
★ रबी फसलें जैसे गेहूं, जौ, सरसों और दलहन फसल को अनुकूल मौसम की जरुरत।
★ इस समय रात का तापमान सामान्य से अधिक है, जो गेहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं।
★ गेहूं के अंकुरण के लिए रात का तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए जो अभी 7-10 डिग्री के बीच है।
★ किसानों को अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है।
★ अगर तापमान की स्थिति में बदलाव नहीं आया और बारिश नहीं हुई, तो गेहूं की उत्पादन दर प्रभावित हो सकती है।
★ दलहन की बुआई की तुलना में गेहूं की बुआई अधिक, दिसंबर से फरवरी तक मौसम फसल के अनुकूल होना जरुरी अन्यथा उत्पादकता पर पड़ सकता है असर।
★ चक्रवातीय बारिश के चलते दक्षिणी राज्यों में रबी फसलों की जड़ों में पानी भरने का खतरा भी बढ़ा , जो फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
