मसूर बाजार में इस सप्ताह देखी गयी स्थिरता परन्तु मंडी में भाव अभी भी MSP (6700 रुपए) से कम
23-Nov-2024 10:09 AM
मसूर बाजार में इस सप्ताह देखी गयी स्थिरता परन्तु मंडी में भाव अभी भी MSP (6700 रुपए) से कम
★ इस सप्ताह अशोकनगर, बीना, गंजबासोदा, इंदौर, जबलपुर, जावरा, सागर यानी मध्य प्रदेश की मंडियों में कीमतें स्थिर रही।
★ उत्तर प्रदेश की ललितपुर मंडी में मसूर इस सप्ताह 50-100 रुपए घटी जबकि बरेली व कानपुर स्थिर।
★ मुबंई कनाडा कंटेनर भाव सप्ताह भर 6125/6150 रुपए, मूंदड़ा वेसल 5900 हजीरा 5900/6000 रुपए पर स्थिर।
★ बिहार की मंडियों में इस सप्ताह कीमतें 50 रुपए तक घटी।
★ कनाडा मसूर CNF भाव इस सप्ताह 675$ व ऑस्ट्रेलिया 700$/टन पर स्थिर।
★ गत सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कनाडा मसूर CNF भाव 30$ घटा व ऑस्ट्रेलिया बिना बदलाव के 700$ पर स्थिर।
★ देश में इस समय मसूर बिजाई चल रही है, भाव MSP से कम होने के कारण किसानों की दिलचस्पी घटने की आशंका।
★ किसान अन्य फसल जिसकी कीमतें अधिक जैसे चना, गेहूं है की बिजाई बढ़ा सकते हैं।
★ जैसे-जैसे बिजाई आकड़े आयेंगे वैसे-वैसे बाजारों की चाल चलेगी।
