मसूर बाजार स्तिथि

05-Dec-2024 11:23 AM

मसूर बाजार स्तिथि
भारत 
★ मध्य प्रदेश की मंडियों में मसूर के भाव औसतन 5500-6000, उत्तर प्रदेश में 5800-6000 रुपए/क्विंटल की रेंज में चल रहे हैं।
★ आयातित मसूर के भाव इस प्रकार हैं मुंबई कनाडा कंटेनर 6050, ऑस्ट्रलाई जंबो 6150 और निप्पर 6100 रुपए/क्विंटल। 
★ उपरोक्त भाव देखें तो घरेलू मंडियों में मसूर की भाव आयातित मसूर के आसपास चल रहे हैं। 
★ इस समय देश में आयतित माल की उपलब्धता अच्छी, सरकार के पास भी अच्छा स्टॉक उपलब्ध है। 
★ पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 16 लाख टन मसूर आयात हुई थी जिससे उपलब्धता अच्छी बनी रही।
★ चालू वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर तक 4.97 लाख टन मसूर का आयात संभावित जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 9.45 लाख टन था।पिछले वर्ष से आयात लगभग आधा। 
★ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध जो समय समय पर भारतीय मांग को पूरी करता रहेगा। 
★ दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक निर्यात करने के लिए प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी जिससे अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर दवाब बना रहेगा।
★ भारत में मसूर बिजाई शुरू किसान चना और गेहूं को प्राथमिकता दे सकती हैं। 
★ मसूर बिजाई पिछले वर्ष से कमज़ोर रहने की उम्मीद।
★ शार्ट टर्म में भाव रेंज बाउंड ही चलेंगे परंतू जैसे-जैसे बिजाई के स्पष्ट आंकड़े आएंगे बाजार उसी अनुपात मैं चलेंगे। 
★ घरेलू और विदेशों में अच्छी उपलब्धता, सरकारी, निजी व्यापारियों और आयातकों के हाथों में अच्छा स्टॉक को देखते हुए तेजी मैं व्यापार न करें। 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कनाडा
★ दिसंबर में कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं। 
★ पुरानी लाल मसूर की कीमतें $0.33-$0.34 प्रति पाउंड FOB फार्म पर स्थिर। नई की मांग शांत, खरीदारी $0.30 प्रति पाउंड FOB फार्म हो रही है।
★ हरी मसूर की मांग में हल्की नरमी देखी गई। पुरानी छोटी हरी मसूर #1 ग्रेड भाव $0.53-$0.54, बड़ी हरी मसूर #2 ग्रेड $0.58-$0.60 प्रति पाउंड FOB पर हो रहे हैं सौदे। 
★ नई छोटी हरी कीमतें $0.43-$0.45 प्रति पाउंड, बड़ी हरी मसूर $0.45 प्रति पाउंड में ट्रेड हो रहे हैं। 
★ 2025/26 फसल वर्ष के लिए शुरुआती अनुमान आंकड़ों के अनुसार कनाडा में हरी मसूर का उत्पादन बढ़ा। 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
ऑस्ट्रेलिया
★ ABARES ने मसूर का उत्पादन पिछले अनुमान 17 लाख से घटाकर 11 लाख टन में सिमटने का अनुमान दिया। 
★ इन आंकड़ों ने सभी को किया हैरान।
★ नवंबर 2023 से चालू हुए सीजन में अक्टूबर 2024 तक 14.11 लाख टन मसूर निर्यात की गई जो नवंबर 2022- अक्टूबर 2023 के 18 लाख टन के निर्यात से कम।
★ अक्टूबर में निर्यात बड़ी मात्रा ने घटा।