मसूर मंडी साप्ताहिक रिपोर्ट
06-Sep-2025 07:35 PM
दिल्ली
देसी बड़े दाने के भाव सोमवार के ₹6,950 से घटकर ₹6,850/क्विंटल पर आए।
उत्तर प्रदेश
ललितपुर मंडी में औसत भाव ₹6,200–6,400/क्विंटल के बीच रहे और सप्ताह के अंत में ₹6,200–6,300 पर बंद हुए।
मध्य प्रदेश
गंजबासोदा में मसूर सप्ताह ₹100 की तेजी-मंदी के बाद ₹6,100–6,600 के दायरे में रहे। कटनी में सोमवार को भाव ₹6,900 थे जो शुक्रवार को घटकर ₹6,750/क्विंटल आए। सागर मंडी में सप्ताह में ₹50 गिरकर ₹6,400 पर बंद हुए।
पश्चिम बंगाल
कोलकाता कनाडा वेसल भाव सप्ताह में ₹50 रुपए गिरकर ₹6,350/क्विंटल।
बिहार
बिहार मंडी में मसूर की कीमतें सप्ताह में ₹7,500/क्विंटल पर स्थिर रही।
महाराष्ट्र व गुजरात पोर्ट
मुंबई, कनाडा कंटेनर भाव ₹6,250–6,300/क्विंटल, ऑस्ट्रेलिया निपर ₹6,250 पर स्थिर रहे।
गुजरात, मुंद्रा पोर्ट पर सप्ताह भर ₹25 की गिरावट के बाद ₹6,050 और हजीरा वेसल ₹50 घटकर ₹6,125 पर बंद हुए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार
कनाडा CNF मुंद्रा भाव $560/टन से गिरकर $540/टन। कनाडा (कोलकाता) $555/MT से फिसलकर $540/MT।
ऑस्ट्रेलिया अगस्त-सितंबर कंटेनर CNF (कोलकाता) $625/टन से गिरकर $585/टन पर बंद हुए। देश की प्रमुख मंडियों में मसूर की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। मध्य प्रदेश और बिहार की मंडियों में गिरावट का रुझान अधिक स्पष्ट रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कनाडा और ऑस्ट्रेलिया मसूर की कीमतें $20–40/MT तक गिरीं, जिसका असर घरेलू बाजारों पर पड़ा। खरीदारों की मांग सीमित रही, जबकि आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने से कीमतें कमजोर बनी हुई हैं।
आयात
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंद्रा, हाजिरा और कांडला पोर्ट पर 1 सितमबर को 98,184.93 टन मसूर का स्टॉक उपलब्ध। अप्रैल से जुलाई तक देश में मसूर का आयात 1,73,039 टन रहा, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 2,81,317 टन था यानी मसूर आयात 1,08,277.7 टन कम रहा। पिछले 2 वर्षों में भारी-भरकम आयात और अच्छी घरेलू फसल के चलते देश में उपलब्धता अच्छी है। ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष रिकॉर्ड 17.07 लाख टन और कनाडा में 26 लाख टन रहने के आंकड़े आ रहे हैं। 10% आयात शुल्क लगाने के बाद भी कीमतें कमजोर। दोनों देशों में फसल एक ही समय आती है जिससे विदेशी मसूर की उपलब्धता बढ़ेगी। अक्टूबर से दोनों देशों से आयात शुरू होने से घरेलू बाज़ारों में उपलब्धता बढ़ेगी, जिसका असर कीमतों पर पड़ सकता है।
मसूर में स्टॉकिंग से करें परहेज, केवल खरीद-बेच चालू रखें।
