मसूर प्राइस ट्रेंड रिपोर्ट

18-Aug-2025 02:36 PM

मसूर प्राइस ट्रेंड रिपोर्ट
★ पिछले पाँच वर्षों में मसूर बाजार ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन समग्र रूप से कीमतों में मजबूती का रुझान रहा है। मुंबई, दिल्ली, कटनी, बरेली, सागर और बरह जैसी प्रमुख मंडियों में लगातार मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना रहा है।
★ 2020 में कीमतें लगभग ₹4,900–₹5,200 प्रति क्विंटल थीं।
★ 2021 में मांग बढ़ने और आपूर्ति सीमित रहने से दरों में तेज़ी आई और कीमतें ₹7,500–₹7,800 प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं।
★ 2022 की शुरुआत में भाव रिकॉर्ड स्तर पर बने रहे और कई केंद्रों पर ₹7,800 प्रति क्विंटल से ऊपर तक पहुँचे।
★ इसके बाद उत्पादन और आयात बढ़ने से आपूर्ति सुधरी और 2023 तक भाव घटकर ₹5,500–₹6,000 प्रति क्विंटल के दायरे में आ गए।
★ 2024 में बाजार ने धीरे-धीरे स्थिरता दिखाई और दरें ₹6,000–₹6,400 प्रति क्विंटल तक टिक गईं। यह सुधार घरेलू खपत और व्यापारिक मांग से समर्थित रहा।
★ 2025 में मसूर की कीमतें लगातार ऊपर की ओर बढ़ रही हैं।
★ अगस्त 2025 तक भाव ₹6,200–₹6,600 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
★ त्योहारों की बढ़ती मांग और सीमित आयात से बाजार को सहारा मिल रहा है।
★ आने वाले महीनों में त्योहारी सीजन की मांग और सीमित आयात के कारण मसूर की कीमतों में और मजबूती देखी जा सकती है। हालांकि मुनाफावसूली बिक्री से थोड़ी स्थिरता आ सकती है, लेकिन समग्र रुझान सकारात्मक और मजबूत है।
★ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की नई फसल अक्टूबर से आनी शुरू होगी तक तक घरेलु और विदेशी माल खपने लगेगी। जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता हैं।
★ जब तक आयात शुरू नहीं होगा तबतक कीमतों में तेजी की उम्मीद।