मसूर- धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं बाजार

15-Jul-2025 08:13 AM

मसूर- धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं बाजार
★ 14 जुलाई 2025 को दिल्ली बड़ी मसूर की कीमत ₹7,000 प्रति क्विंटल रही, जो जून की तुलना में ₹400 अधिक है और मई की तुलना में ₹75 तेज है।
★ गंजबासौदा में मसूर के दाम ₹6,600 रहे, जो जून की तुलना में ₹400 और मई की तुलना में ₹200 अधिक हैं।
★ बरेली बड़ी मसूर में जुलाई में ₹6,700 का मूल्य रहा, जो जून से ₹50 ऊपर और मई से ₹450 अधिक है।
★ मुंबई कैनेडा में ₹6,250 की दर रही, जिसमें जून से ₹100 और मई से ₹50 की मामूली बढ़त देखी गई।
★ मुंबई ऑस्ट्रेलिया वैरायटी की कीमत ₹6,100 रही, जो जून के मुकाबले कोई बदलाव नहीं दर्शाती, लेकिन मई से ₹100 कम है।
★ बारह क्षेत्र में सबसे तेज़ उछाल देखा गया, जहाँ कीमतें ₹7,100 तक पहुँच गईं — जून से ₹700 और मई से ₹400 अधिक।
★ इंदौर में कीमत ₹6,050 पर स्थिर रही, लेकिन मई की तुलना में ₹300 कम रही।
 ~~~~~~~~~~
अब आगे क्या?
★ पिछले 2 महीनों से भारत में मसूर का आयात निरंतर घट रहा है जिसकी मुख्य वजह ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आयात कम होना है।
★ दोनों देशों में नए फसल अक्टूबर से आयात होनी शुरू होगा और दोनों ही देशों का समुद्री रास्ता लम्बा।
★ आयात घटने से  घरेलू डिमांड को देखते हुए कीमतों में और बढ़ोतरी की  सकती है।