मोटे अनाजों के उत्पादन क्षेत्र में 6.7 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
02-Sep-2024 07:49 PM
नई दिल्ली । मक्का की अगुवाई में इस बार मोटे अनाजों के बिजाई क्षेत्र में अच्छी वृद्धि हुई है। हालांकि बाजरा की बिजाई गत वर्ष से कुछ पीछे छूट गई लेकिन ज्वार, मक्का, रागी तथा स्माल मिलेट्स के क्षेत्रफल में इजाफ़ा हुआ है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 2 सितम्बर तक मोटे अनाजों का कुल उत्पादन क्षेत्र बढ़कर 187.75 लाख हेक्टेयर हेक्टेयर पर पहुंच गया जो पिछले साल की समान अवधि के बिजाई क्षेत्र 181.05 लाख हेक्टेयर से 6.70 लाख हेक्टेयर अधिक है। फसलों की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है।
पिछले साल की तुलना में चालू खरीफ सीजन के दौरान बाजरा का बिजाई क्षेत्र 70.81 लाख हेक्टेयर से घटकर 69.55 लाख हेक्टेयर रह गया। पहले इसमें 3-4 लाख हेक्टेयर का अंतर बना हुआ था मगर अब अंतर काफी घट गया है।
दूसरी ओर समीक्षाधीन अवधि के दौरान ज्वार का क्षेत्रफल 14.05 लाख हेक्टेयर से सुधरकर तथा मक्का का उत्पादन क्षेत्र 82.85 लाख हेक्टेयर से उछलकर 87.25 लाख हेक्टेयर हो गया।
इतना ही नहीं बल्कि स्मॉल मिलेट्स (गौण अनाजों) के क्षेत्रफल भी गत वर्ष के 5.20 लाख हेक्टेयर से सुधरकर इस बार 5.45 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा है।
मक्का के बिजाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था क्योंकि किसानों को इसकी खेती से बेहतर आमदनी प्राप्त होने की उम्मीद थी।
अधिकांश प्रमुख उत्पादक राज्यों में इसकी बिजाई बढ़ी है जबकि इसके समर्थन मूल्य में भी अच्छा इजाफा किया गया है।
