मेड़ता में नए जीरे की आवक शुरू
23-Feb-2024 07:20 PM
नई दिल्ली । जीरा के प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मेड़ता मंडी में नए जीरे की आवक शुरू हो गई है। आज मंडी में 70/80 बोरी नए जीरे की आवक हुई और क्वालिटीनुसार भाव 270/310 रुपए प्रति किलो के बोले गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि अधिक बिजाई एवं मौसम भी फसल के अनुकूल होने के कारण इस वर्ष राजस्थान में जीरा उत्पादन गत वर्ष की तुलना में दो गुणा होने की संभावना है। राजस्थान में मुख्यत: जीरा का उत्पादन जोधपुर, नागौर, मेड़ता, नौखा लाइन पर हो रहा है।
राजस्थान के जीरा कारोबारियों का मानना है कि आगामी दिनों में अन्य मंडियों में भी जीरे की आवक बढ़ने पर जीरे का भाव नीचे में 220/225 रुपए बन जाने की संभावना है बशर्ते आगामी दिनों में भी मौसम फसल के अनुकूल रहे। गुजरात की मंडियों में भी आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। जिस कारण से कीमतों में गिरावट बनी हुई वायदा बाजार में भी भाव मंदे बोले जा रहे हैं।
