मटर आयात मामले में किये गये बदलाव की जानकारी; अब आगे क्या?

30-May-2025 09:51 AM

मटर आयात मामले में किये गये बदलाव की जानकारी; अब आगे क्या?
08 दिसंबर 2023 को सर्कुलर जारी कर बिना शुल्क के किसी भी पोर्ट पर मटर आयात करने की मंजूरी दी गयी जिसकी अवधि 31 मार्च 2024 रखी गयी।
23 दिसंबर 2024 को दूसरा सर्कुलर जारी कर आयात अवधि को 30 अप्रैल 2024 किया गया।
★ ठीक दो महीने बाद आयात अवधि को तीसरी बार बढ़ाकर 30 जून 2024 किया गया।
08 मई 2024 को चौथी बार आयात अवधि को बढ़ाकर 30 सितम्बर 2024 किया गया।
15 सितम्बर 2024 को आयात अवधि को पांचवी बार बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 किया गया।
24 दिसंबर 2024 को छठी बार आयात अवधि को 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाया गया।
10 मार्च 2025 को सातवीं बार आयात अवधि को बढ़कर 31 मई 2025 किया गया जो कल ख़त्म होने वाली है।
~~~~~~~~~~~~
दिसंबर 2023 के बाद मटर आयात के आकड़े
(मात्रा लाख टन में)
दिसंबर 2023 से मार्च 2024-11.7
अप्रैल 2024 से मार्च 2025-21.45
अप्रैल 2025 (अनुमानित)-0.29
★ आयात खोले जाने के बाद दिसंबर 2023 से अप्रैल 2025 तक लगभग 33.15 लाख टन पीली मटर का आयात की गयी। जिससे सभी दलहनों की खपत व बाजारों पर असर पड़ा। इस समय सभी दलहनों की कीमतें MSP से कम।
~~~~~~~
अब आगे क्या?
★ देश की कई नीजी और कोपरेटिव संस्थाओं ने सरकार को मटर आयात नियमों में बदलाव करने को कहा।
★ कई संस्थाओं ने आयात पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने को कहा तो कुछ ने आयात शुल्क लगाने की बात कही।
★ पहले आयात अवधि ख़त्म होने के एक सप्ताह पहले सर्कुलर आता था परन्तु अभी तक कोई सर्कुलर नहीं आया।
★ जिसे देख लगता है कि आयात नियमों में कुछ बदलाव किया जा सकता है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मटर आयात पर 10-15% आयात शुल्क लगाया जा सकता है।
★ सर्कुलर का करें इन्तजार।