मंत्रालय ने तिलहनों की घटी कीमतों पर जताई चिंता, मांगे गए सुझाव
14-Dec-2024 10:34 AM
मंत्रालय ने तिलहनों की घटी कीमतों पर जताई चिंता, मांगे गए सुझाव
★ पाम तेल के भाव सोयाबीन और सूरजमुखी तेलों से ऊँचे। आपूर्ति संकट का डर और इंडोनेशिया के निर्यात कर बढ़ाने के साथ पाम तेल का बायोडीजल में हिस्सा 40% तक बढ़ाने की योजना को देखते हुए कीमतों में देखी गई वृद्धि।
★ नवंबर में खाद्य तेलों का आयात 38% बढ़ा है। सोयाबीन तेल के अत्यधिक आयात ने घरेलू बाजार में सोयाबीन की कीमतों को प्रभावित किया और मंडियों में भाव MSP से नीचे चल रहे हैं।
★ वैश्विक बाजार में सोयामील की कम कीमतों के कारण निर्यात भी प्रभावित।अन्य देशों की तुलना में कीमत $50-60 प्रति टन अधिक।
★ 12 दिसंबर को क्रूड पाम तेल की कीमत $1280 प्रति टन, RBD पामोलिन की कीमत $1245, डिगम्ड सोयाबीन तेल की कीमत $1150 और क्रूड सूरजमुखी तेल की कीमत $1235 प्रति टन थी।
★ भविष्य में क्रूड पाम तेल की कमी को देखते हुए रिफाइंड का आयात बढ़ने की उम्मीद, पाम भाव लम्बे समय तक ऊँचे रहने की उम्मीद।
★ भविष्य में डी-गम सोयातेल का आयात बढ़ने की उम्मीद।
★ पाम के बढ़ते भाव और सोयातेल की मांग बढ़ी तो अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों तेलों की बढ़ सकते हैं भाव जिसका असर घरेलू बाज़ारों पर पड़ेगा।
