मध्य प्रदेश में डॉलर चने की कीमतों में रहा उतार-चढ़ाव

26-Apr-2025 06:37 PM

अप्रैल 2025 में मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों — इंदौर, उज्जैन और देवास — में डॉलर चने के भावों में हलचल बनी रही। इंदौर स्पॉट कंटेनर एक्सपोर्ट के भावों ने भी व्यापारियों और निर्यातकों का खास ध्यान खींचा।

महीने की शुरुआत में इंदौर में औसत गुणवत्ता का डॉलर चना 7500/9600 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर था। धीरे-धीरे भाव बढ़ते हुए 8000/9800 रुपये तक पहुँचे। माह के अधिकांश दिनों में कीमतें स्थिर बनी रहीं, छोटे उतार-चढ़ाव के साथ।

उज्जैन में शुरुआत में भाव 9000/9500 रुपये रहे। आज बाजार 8500/9500 पर बंद हुए। उज्जैन में भी डॉलर चने की कीमतों में स्थिरता दिखाई दी, जो कभी-कभी हल्की गिरावट के साथ सामने आई।

देवास

देवास में कीमतें 8500/9500 रुपये से घटकर महीने के अंत में 8000/9600 रुपये तक आ आये।

इंदौर स्पॉट कंटेनर एक्सपोर्ट (44/46 ग्रेड और 46/48 ग्रेड):

44/46 ग्रेड के चने की कीमतें 11150 से 11700 रुपये के बीच रही, जबकि 46/48 ग्रेड के चने का व्यापार 10800 से 11250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हुआ।

विशेष टिप्पणी:

डॉलर चने के बाजार में इस महीने मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना रहा।

आने वाले महीनों में यदि निर्यात माँग बढ़ती है, तो कीमतों में और मजबूती देखने को मिल सकती है