मध्य प्रदेश में कपास खरीद

12-Mar-2025 11:29 AM

मध्य प्रदेश में कपास खरीद 
★ भारतीय कपास निगम ने मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अब तक 19.35 लाख क्विंटल कपास की खरीद की है।
★ यह खरीद अक्टूबर 2024 से राज्य में 21 खरीद केंद्र में शुरू हुई थी।
★ पिछले वर्ष इसी समय के दौरान 6.35 लाख क्विंटल कपास की खरीद की गई थी, बाज़ारों में भाव कम होने के कारण इस वर्ष की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
★ खरगोन के स्पॉट मार्केट में प्रतिदिन लगभग 9,000-10,000 क्विंटल कपास की आवक हो रही है, जिससे जिनिंग इकाइयों को पर्याप्त कच्चा माल मिल रहा है।
★ कपास उत्पादक संघ (CAI) ने 2024-25 सीजन के लिए कपास उत्पादन अनुमान को 6.45 लाख गांठ घटाकर 295.30 लाख गांठ किया है, जबकि मध्य प्रदेश का उत्पादन अनुमान 19 लाख गांठ पर स्थिर।