मध्य प्रदेश में MSP पर नहीं खरीदी जाएगी मूंग, किसानों में नाराजगी
05-Jun-2025 01:02 PM
मध्य प्रदेश में MSP पर नहीं खरीदी जाएगी मूंग, किसानों में नाराजगी
★ मोहन यादव सरकार ने इस साल मूंग की सरकारी खरीद पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है। कारण बताया गया है कि किसान जल्दी फसल लेने के लिए "बीड़ी साइट" जैसे हानिकारक खरपतवार नाशकों का उपयोग कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
★ राज्य के कृषि आयुक्त अशोक वर्णवाल ने बताया कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मूंग की फसल MSP पर नहीं खरीदी जाएगी। इसका असर प्रदेश के 12 लाख हेक्टेयर में मूंग उगाने वाले किसानों पर पड़ेगा।
★ इस बार न तो रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है और न ही खरीद नीति घोषित हुई है, जिससे किसान सड़कों पर उतर आए हैं। अब किसान अपनी फसल मंडियों में 6000–7000 रु/क्विंटल की दर पर बेचने को मजबूर हैं, जिससे जहरीली मूंग आम जनता तक पहुंचने की आशंका है।
