मध्य प्रदेश मानसून अपडेट: मौसम विभाग
15-Jul-2025 12:43 PM
मध्य प्रदेश मानसून अपडेट: मौसम विभाग
★ मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, मंडला, श्योपुर, सिवनी, उमरिया, छतरपुर समेत कई जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है।
इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।
★ प्रदेश में 16 जून से मानसून के एंट्री के बाद तेज बारिश का दौर चल रहा है।
भारी बारिश का यलो अलर्ट (15 जुलाई का अलर्ट):
★ नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
★ यहाँ अगले 24 घंटों में साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।
हल्की बारिश का अलर्ट:
★ बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।
16 जुलाई
अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:
★ रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर।
भारी बारिश का यलो अलर्ट:
★ ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट।
17 जुलाई
अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:
★ निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
भारी बारिश का यलो अलर्ट:
★ ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, कटनी, मेहर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर।
★ लगातार हो रही बारिश के बिजाई गति रुक रही है, अगर ऐसे ही बारिश का सिलसिला चलता रहा तो इसका असर खरीफ फसलों पर पड़ सकता है।
