मध्य प्रदेश रबी बिजाई रिपोर्ट 05.12.2024 तक

05-Dec-2024 07:46 PM

मध्य प्रदेश रबी बिजाई रिपोर्ट 05.12.2024 तक 

इंदौर क्षेत्र में अभी तक चना बुवाई गति धीमी। 

चना की बुवाई गत वर्ष से 20/25 प्रतिशत कम है। 

अशोकनगर क्षेत्र में भी किसानो की चना की बुवाई में दिलचस्पी कम। 

चना की बिजाई गत वर्ष से 30/35 प्रतिशत कम। 

मसूर की बिजाई गत वर्ष से 20/25 प्रतिशत अधिक। 

बीना क्षेत्र में चना की बिजाई गत वर्ष के बराबर। 

मसूर की बिजाई 5/10 प्रतिशत कम। 

गंजबासोदा क्षेत्र में चना व मसूर की बिजाई गत वर्ष से 25/30 प्रतिशत कम। 

किसानो का गेहूं की बिजाई पर अधिक जोर। 

जबलपुर क्षेत्र में भी अभी तक चना की बुवाई कमजोर। 

चना की बुवाई गत वर्ष से 30/40 प्रतिशत व मसूर की 20/25 प्रतिशत कम है 

पिपरिया क्षेत्र में किसानो का रुझान चना की तरफ बढ़ा। 

चना की बिजाई गत वर्ष से 20/25 प्रतिशत अधिक। 

सागर क्षेत्र में भी चना व मसूर की बिजाई कमजोर। 

चना व मसूर की बिजाई गत वर्ष से 25/30 प्रतिशत कम। 

दमोह क्षेत्र में चना व मसूर की बिजाई गत वर्ष के बराबर। 

विदिशा क्षेत्र में चना की बिजाई गत वर्ष बराबर। 

मसूर की बिजाई में 15/20 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही। 


काबुली चना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष काबुली चना की बिजाई गति धीमी चल रही है। 

इंदौर क्षेत्र में इस वर्ष काबुली चना की बिजाई 20 प्रतिशत कम। 

देवास क्षेत्र में भी काबुली की बिजाई कमजोर। 

काबुली की बिजाई गत वर्ष से 25/30 प्रतिशत कम। 

रतलाम क्षेत्र में काबुली चना की बिजाई बढ़ी। 

काबुली चना की बिजाई गत वर्ष से 20/25 प्रतिशत अधिक।