म्यांमार ने 97 कृषि उत्पादों के लिए ऑटो-लाइसेंस प्रणाली की शुरू

12-Jun-2025 06:53 PM

म्यांमार सरकार ने चावल, दालों सहित 97 कृषि वस्तुओं के लिए ऑटोमैटिक लाइसेंस प्रणाली लागू करने की घोषणा की है। यह जानकारी 9 जून को जारी की गई।

इस नई व्यवस्था के तहत इन वस्तुओं के निर्यात के लिए पूर्व अनुमति या समीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। जबकि पहले लागू नॉन-ऑटोमैटिक सिस्टम में लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद विभाग की स्वीकृति जरूरी होती थी।

सरकार ने यह बदलाव भूकंप के बाद व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाने और निर्यात को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया है। अब समुद्री बंदरगाहों और सीमा व्यापार चौकियों से इन वस्तुओं का निर्यात ऑटोमैटिक लाइसेंस के तहत संभव होगा।

जिन 97 वस्तुओं को ऑटोमैटिक लाइसेंस के तहत शामिल किया गया है, उनमें शामिल हैं:

58 वस्तुएं: लहसुन, प्याज और दालें

25 वस्तुएं: चावल, मक्का, बाजरा, गेहूं

14 वस्तुएं: तिलहन

इन सभी 97 वस्तुओं को HS कोड (10 अंकों) के तहत 15 जून 2025 से 31 अगस्त 2025 तक Myanmar Tradenet 2.0 प्लेटफॉर्म पर ऑटोमैटिक लाइसेंस प्रणाली के अंतर्गत निर्यात की अनुमति दी जाएगी।