म्यांमार से दलहनों का निर्यात

25-Jan-2025 03:16 PM

म्यांमार से दलहनों का निर्यात
★ म्यांमार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 15 लाख टन दालों का निर्यात किया, जिसमें 2 लाख टन तुवर भी शामिल है।
★ म्यांमार के कुल तुवर उत्पादन अनुमान 3 लाख टन है और इस वर्ष उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।
★ म्यांमार मुख्य रूप से उड़द, मूंग और तूर का निर्यात करता है। इनमें से उड़द और तूर का मुख्य बाजार भारत है, जबकि मूंग को चीन और यूरोप को निर्यात किया जाता है।
★ 18 जून 2021 को म्यांमार और भारत के बीच हुए एक समझौते के तहत, भारत वित्तीय वर्ष 2021-2022 से 2025-2026 तक पांच वर्षों के लिए म्यांमार से 2.5 लाख टन उड़द और 1 लाख टन तूर आयात करेगा।
★ अभी हाल जी में भारत ने तुवर के शुल्क मुक्त आयात नीति को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया।
★ भारत में इस वर्ष तुवर के उत्पादन में अच्छी वृद्धि, नया माल बाज़ारों में आने लगा परन्तु घाटे भावों पर किसान बचने को तैयार नहीं।
★ मंडियों में आवक का दवाब अभी तक नहीं बन पाया।
★ म्यांमार और अफ्रीका में इस वर्ष अच्छे उत्पादन और निर्यात की उम्मीद जिसके चलते कीमतों में वृद्धि का आसार कमज़ोर।