म्यांमार से दलहनों का निर्यात 2025 बनाम 2024
02-Jan-2026 12:44 PM
म्यांमार से दलहनों का निर्यात 2025 बनाम 2024
उड़द
★ जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान म्यांमार से कुल निर्यात 8.46 लाख टन रहा, जबकि 2024 की समान अवधि में यह 9.04 लाख टन था। इस तरह सालाना आधार पर उड़द के निर्यात में करीब 57 हजार टन की गिरावट दर्ज की गई।
★ 2025 में उड़द का सबसे अधिक मासिक निर्यात सितंबर में 1.16 लाख टन रहा, जबकि सबसे कम निर्यात जून में लगभग 50 हजार टन दर्ज किया गया।
★ इसके मुकाबले 2024 में उड़द का उच्चतम निर्यात मई में 1.03 लाख टन और न्यूनतम निर्यात दिसंबर में करीब 55 हजार टन रहा था।
~~~~~~~~~~
तुवर
★ तुवर के निर्यात में स्थिति इसके उलट रही। 2025 में म्यांमार से तुवर का कुल निर्यात बढ़कर 3.66 लाख टन हो गया, जबकि 2024 में यह 3.00 लाख टन के आसपास था। इस तरह सालाना आधार पर निर्यात में लगभग 66 हजार टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
★ 2025 में सबसे अधिक निर्यात अक्टूबर में 50 हजार टन से अधिक रहा, जबकि जनवरी में यह सबसे कम करीब 5.6 हजार टन पर सीमित रहा। वहीं 2024 में उच्चतम निर्यात फरवरी में लगभग 33 हजार टन और न्यूनतम जुलाई में करीब 12.7 हजार टन दर्ज किया गया था।
★ कुल मिलाकर, 2025 में म्यांमार से तुवर का निर्यात उड़द की तुलना में बेहतर रहा है, जबकि उड़द में सालाना आधार पर दबाव बना हुआ दिखाई देता है।
