MPOB नवंबर रिपोर्ट का आंकलन

10-Dec-2024 11:00 AM

MPOB नवंबर रिपोर्ट का आंकलन
★ मलेशिया में नवंबर के अंत में पाम का स्टॉक अक्टूबर महीने से 2.6% घटकर 18.4 लाख टन, उत्पादन 9.8% घटकर 16.2 लाख टन और निर्यात भी 14.7% के बाद 14.9 लाख टन रहने के आंकड़े दिया। 
★ उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट जाहिर है कि मलेशिया में महीना-दर-महीना पाम का उत्पादन घट रहा है।
★ नवंबर में आई बाढ़ और पाम के पेड़ों मि आयु अधिक होने से भी उत्पादकता पर पड़ रहा है असर। 
★ इंडोनेशिया सरकार बायो-डीजल में पाम का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए गंभीर जैसे भारत एथनॉल उत्पादन बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा भले ही इससे सप्लाई और डिमांड में भारी बदलाव ही क्यों न आये। 
★ भारत में इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने के लिए चीनी और अनाजों विशेषकर मक्का का इस्तेमाल बढ़ा। जिससे मक्का की डिमांड में इतना इजाफा हुआ कि बीते रबी और खरीद सीजन की मक्का हाथों- हाथ बिकी और कीमतें चरम पर पहुंची।
★ ठीक इसी तरह इंडोनेशिया में भी होने वाला है। 
★ इंडोनेशिया जो विश्व का सबसे बढ़ा पाम उत्पादक, निर्यातक देश हैं, में भविष्य में निर्यात के लिए पाम की उपलब्धता कम रह सकती हैं। 
★ उपलब्धता कम रही तो कीमतों में वृद्धि आने की उम्मीद जिसका असर अन्य तेलों- पाम तेल और सन आयल पर भी पड़ेगा। 
★ एशिया लगता है कि भविष्य में पाम के भाव अन्य तेलों से अधिक प्रीमियम पर बिक सकते हैं जैसा COVID के दौरान इंडोनेशिया द्वारा पाम निर्यात रोकने के बाद हुआ था।