निर्यात डिमांड कमजोर पड़ने से लालमिर्च की कीमतों में भारी गिरावट
31-Jan-2025 08:47 AM
निर्यात डिमांड कमजोर पड़ने से लालमिर्च की कीमतों में भारी गिरावट
★ जनवरी 2024 के मुकाबले 2025 में भाव 35% से अधिक घटे।
★ परन्तु निर्यात मांग पड़ी ठंडी, सितम्बर में 36276 टन लालमिर्च निर्यात की गयी। गत वर्ष व गत माह से कम।
★ स्पाइस बोर्ड ऑफ़ इंडिया के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर तक 3.31 लाख टन लालमिर्च का हुआ निर्यात जो 2023 में इसी अवधि के दौरान 3 लाख टन था।
★ किसानों ने सरकार से मध्यस्थता की मांग की, कई किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में माल रखा परन्तु भाव न मिलने से बेचने को मजबूर।
★ विश्व में लालमिर्च उत्पादन 58.22 लाख टन रहता है जिसमें भारत की हिस्सेदारी 27.82 लाख टन है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दूसरे व तीसरे पायदान पर। कई इलाकों में किसानों ने दिया धरना।
