नीति आयोग ने रिपोर्ट में खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की सिफारिश की
29-Aug-2024 12:21 PM
नीति आयोग ने रिपोर्ट में खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की सिफारिश की
★ रिपोर्ट में कहा गया कि क्रूड व रिफाइंड तेल की आयात ड्यूटी के बीच का अंतर कम।
★ भारत सालाना खपत का 55-60% करता है आयात।
★ भारत में खाद्य तेलों की खपत प्रति कैपिटा प्रति वर्ष 19.7 किलो पहुंची जबकि उत्पादन कमजोर रहा।
★ खपत को पूरा करने के लिए 2022-23 में 165 लाख टन खाद्य तेलों का हुआ आयात।
★ घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए आयात शुल्क में बदलाव करने होंगे ताकि किसान अधिक से अधिक मात्रा में तिलहनों का उत्पादन करें।
★ आयात शुल्क कम होने के कारण विदेशों से बड़ी मात्रा में हो रहा है आयात जिससे घरेलू तिलहनों की क्रशिंग कम हो रही है।
★ सोपा के अनुसार 2023-24 सीजन में 119 लाख टन सोया का हुआ उत्पादन जबकि सरकारी अनुमान 130.5 लाख टन था।
★ चालू सीजन में सोया बिजाई बढ़ी, मौसम फसल के अनुकूल इस वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन पहुंच सकता है।
★ बीते सीजन सरसों का हुआ उत्पादन 131.6 लाख टन पहुंचा मंडियों में भाव MSP से नीचे होने से हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से 12 लाख टन सरसों की खरीद MSP पर की गयी थी।
★ दूसरी तरफ सोया की कीमतें भी MSP से बेहद कमजोर नई फसल आने से पहले आयात शुल्क में बदलाव जरुरी अन्यथा कम कीमतों के कारण किसान होंगे परेशान जिसका असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
NITI Aayog recommended increasing the import duty on edible oils in the report
★ The report said that the difference between the import duty of crude and refined oil is less.
★ India imports 55-60% of its annual consumption.
★ Consumption of edible oils in India reached 19.7 kg per capita per year while production remained weak.
★ To meet the consumption, 165 lakh tonnes of edible oils were imported in 2022-23.
★ To increase domestic production, changes will have to be made in the import duty so that farmers produce more and more oilseeds.
★ Due to low import duty, large quantities are being imported from abroad, due to which the crushing of domestic oilseeds is decreasing.
★ According to SOPA, 119 lakh tonnes of soya was produced in the 2023-24 season while the government estimate was 130.5 lakh tonnes.
★ In the current season soybean sowing increased, weather is favourable for the crop, record production can be reached this year.
★ Last season mustard production reached 131.6 lakh tons, due to prices being below MSP in mandis, 12 lakh tons mustard was purchased from Haryana, Madhya Pradesh, Rajasthan, Uttar Pradesh at MSP.
★ On the other hand soya prices are also very weak below MSP, change in import duty is necessary before the arrival of new crop, otherwise farmers will be troubled due to low prices, which may affect the upcoming elections.
