न्यूज कैप्सूल
30-Aug-2024 08:46 AM
★ मानसून वापसी में हो सकती है देरी, सितम्बर के तीसरे सप्ताह से बारिश का एक और सिलसिला जारी होने का अनुमान।
★ देश की दो बड़ी मौसम एजेंसी जिसमें भारत मौसम विभाग भी शामिल है ने दी रिपोर्ट।
★ सितम्बर के मध्य से सभी खरीफ फसल-कपास, सोया, मक्का, तुवर, मूंग, उड़द, मोटे अनाज, धान पकनी शुरू होती है, इस समय बारिश हुई तो नुकसान के साथ-साथ नई फसल देरी से आ सकती है। परन्तु यह बारिश आगामी रबी फसल-गेहूं, सरसों, चना, मसूर के लिए अच्छी होगी।
★ मौसम के मिजाज को देखते हुए चीनी, चावल के निर्यात नियमों में बदलाव करने में हो सकती है देरी।
★ जून से शुरू हुए सीजन में अब तक देश में बारिश औसत से 7% अधिक।
★ कुछ राज्यों में तो बारिश औसत से 66% अधिक हुई।
★ पिछले सप्ताह से गुजरात में हो रही भारी बारिश से कई क्षेत्रों में आई बाढ़।
★ सबसे अधिक नुकसान मूंगफली व कपास को पहुंचा। तुवर, उड़द, मूंग को भी नुकसान होने की खबरें आने लगी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ Monsoon withdrawal may be delayed, another round of rain is expected from the third week of September.
★ The country's two major weather agencies, including the India Meteorological Department, have given this report.
★ All Kharif crops - cotton, soya, maize, tuvar, moong, urad, coarse grains, paddy start ripening from mid-September, if it rains at this time, then along with damage, the new crop may come late. But this rain will be good for the upcoming Rabi crops - wheat, mustard, gram, lentils.
★ There may be a delay in changing the export rules of sugar and rice in view of the weather conditions.
★ In the season that started in June, till now the rainfall in the country is 7% more than the average.
★ In some states, the rainfall was 66% more than the average.
★ Heavy rains in Gujarat since last week caused floods in many areas.
★ Groundnut and cotton suffered the most damage. News of damage to Tuvar, Urad and Moong also started coming.
