न्यूज कैप्सूल

16-Oct-2024 01:04 PM

न्यूज कैप्सूल
★ लम्बे अरसे के बाद मटर वायदा खोला गया इस खबर को लिखे जाने तक नवम्बर अनुबंध 3650 रुपए चल रहा है जो सुबह 3561 पर खुला था यानी भाव 89 रुपए बढ़ा।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मटर वायदा खोले जाने से हाजिर बाजार में कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद कम।
★ वैसे भी भारत में मटर उत्पादन 7-8 लाख टन ही रहता है, विदेशों से बड़ी मात्रा में होता है आयात।
★ सप्लाई डिमांड का खेल देखें तो इस समय मटर की उपलब्धता डिमांड से बहुत अधिक है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी महीनों में विदेशों से मटर का आयात घट सकता है।
★ आई ग्रेन इंडिया के पास मौजूदा विशेष जानकारी के अनुसार सितम्बर में मटर का आयात 27,731 टन किया गया जो दिसंबर के बाद किसी भी महीने में अब तक का सबसे कम आयात कहा जा सकता है। जल्द ही मटर बिजाई भी शुरू होगी।
★ मौजूदा विदेशी स्टॉक व आयात को देखते हुए बिजाई घटे या बढ़े इसका अधिक असर नहीं पड़ेगा।
★ केवल आयात बंद होने के बाद ही कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा सकती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ Pea futures opened after a long time. Till the time of writing this news, the November contract is trading at Rs. 3650 which opened at Rs. 3561 in the morning, i.e. the price increased by Rs. 89.
★ I Grain India believes that there is little hope of prices getting support in the spot market due to the opening of pea futures.
★ Anyway, pea production in India is only 7-8 lakh tons, a large quantity is imported from abroad.
★ If we look at the game of supply demand, then at this time the availability of peas is much more than the demand.
★ I Grain India believes that the import of peas from abroad may decrease in the coming months.
★ According to the special information available with I Grain India, 27,731 tons of peas were imported in September, which can be called the lowest import so far in any month after December. Pea sowing will also start soon.
★ Looking at the current foreign stock and import, it will not have much impact whether sowing decreases or increases.
★ Price increase can be expected only after imports are stopped.