News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आगामी महीने में चीनी बिक्री कोटा अधिक आने की उम्मीद
25-Dec-2025 09:39 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आगामी महीने में चीनी बिक्री कोटा अधिक आने की उम्मीद
★ जनवरी 2026 में कोटा 23 लाख टन आ सकता है जो दिसंबर 2025 में 22 लाख टन था। जनवरी 2025 में कोटा 22.5 लाख टन दिया गया था।
★ इस्मा के अनुसार इस वर्ष चीनी उत्पादन गत वर्ष से अधिक रह सकता है, साथ ही टेंडर में कम मात्रा में एथनोल पास किये जाने और चीनी से निर्मित एथनोल की बिक्री मात्रा कम होने से एथनोल में चीनी का डाईवर्जन कम हो सकता है। वैसे भी इस वर्ष चीनी उत्पादन गत वर्ष से अधिक।
★ एथनोल के भाव न मिलने व चीनी MSP न बढ़ाए जाने स मिलों की हालत धीरे-धीरे हो रही है खराब, जिसका असर गन्ना भुगतान पर भी पड़ने लगा।
★ विदेशों में चीनी की कीमतें कम, जिससे निर्यात पर पड़ रहा है असर। साथ ही रुपया टूटने का असर भी पड़ रहा है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि उपरोक्त कारणों को देखते हुए चीनी का मासिक बिक्री कोटा जनवरी 2026 में बढ़कर आ सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
