News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अफ्रीकन देश बुर्किनाफासो ने नई फसल में दी दस्तक, निर्यात और पुनः निर्यात पर लगेगा शुल्क

01-Oct-2025 01:02 PM

अफ्रीकन देश बुर्किनाफासो ने नई फसल में दी दस्तक, निर्यात और पुनः निर्यात पर लगेगा शुल्क
★ भारत पर क्या होगा इसका असर। 
★ सरकार ने 13 जून को विभिन्न फसलों पर निर्यात शुल्क बढ़ाया था, जिसका असर अब नई फसल के आने पर पड़ेगा।
~~~~~~~~~~
निर्यात शुल्क इस प्रकार है:
कच्चा काजू – 25%
तिल – 10%
सोयाबीन – 20%
मक्का – 20%
काऊपी (लोबिया) – 20%
मूंगफली – 10%
मूंगफली दाना – 5%
~~~~~~~~~
भारत पर क्या होगा असर
★ बढ़ाए गए शुल्क का सबसे अधिक असर कच्चे काजू पर पड़ सकता है। भारत ने चालू वर्ष में अप्रैल-जुलाई तक बुर्किनाफासो से 30,964 टन आयात किया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 27,749 टन था। पिछले वित्त वर्ष में बुर्किनाफासो से कुल आयात 53,010 टन रहा। भारत में बुर्किनाफासो के कच्चे काजू की आयात पड़ताल बढ़ेगी जिसके कारण अन्य देशों से खरीद शुरू करनी पड़ेगी। 
★ बुर्किनाफासो से सोयाबीन का आयात पिछले वित्त वर्ष 2,476 टन हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 23-24 के दौरान यह 37,105 टन था। घरेलू कीमतें कमजोर होने के कारण सोयाबीन आयात बंद हुआ।