News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अगले 5-6 दिनों में उत्तर भारत में मानसून देगा रफ्तार, कई राज्यों में बारिश के आसार

29-Jun-2026 08:05 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अगले 5-6 दिनों में उत्तर भारत में मानसून देगा रफ्तार, कई राज्यों में बारिश के आसार
★ भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले 5-6 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के कई और राज्यों में आगे बढ़ेगा। अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में भी मानसून सक्रिय होगा।
★ हालांकि, IMD ने 28-29 जून को उत्तर प्रदेश में लू से लेकर भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में मानसून की देरी के कारण गर्मी और उमस चरम पर है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.8°C और 'फील्स लाइक' तापमान 50.7°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 30 जून से दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
★ हिमाचल प्रदेश में 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

Latest News