News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अक्टूबर–दिसंबर में चावल खरीद 7% बढ़ी, खरीफ लक्ष्य का 72% पूरा
02-Jan-2026 10:31 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अक्टूबर–दिसंबर में चावल खरीद 7% बढ़ी, खरीफ लक्ष्य का 72% पूरा
★ चालू खरीफ विपणन सीजन के पहले तीन महीनों (अक्टूबर–दिसंबर 2025) में देश में चावल की सरकारी खरीद 7 प्रतिशत बढ़कर 333.72 लाख टन हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 312.60 लाख टन थी। इस दौरान सरकार द्वारा तय खरीफ खरीद लक्ष्य 463.49 लाख टन का लगभग 72 प्रतिशत हासिल हो चुका है। पूरे 2024–25 सीजन में कुल खरीद 545.22 लाख टन रही थी।
★ तमिलनाडु में खरीद 179 प्रतिशत बढ़कर 10.09 लाख टन हो गई, जो पिछले वर्ष 3.62 लाख टन थी।
★ तेलंगाना में खरीद 27.3 प्रतिशत बढ़कर 35.96 लाख टन और आंध्र प्रदेश में 109.3 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ 22.65 लाख टन दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष 10.82 लाख टन थी।
★ पश्चिम बंगाल में इस वर्ष अब तक 10.27 लाख टन चावल की खरीद हुई है, जबकि आमतौर पर इस समय तक खरीद नगण्य रहती थी।
★ उत्तर प्रदेश कुल खरीद 24.45 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष के 23.88 लाख टन से 2.4 प्रतिशत अधिक है।
★ मध्य प्रदेश में खरीद 35.3 प्रतिशत बढ़कर 22.52 लाख टन और उत्तराखंड में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 5.01 लाख टन दर्ज की गई।
★ पंजाब में खरीद 104.80 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष के 116.13 लाख टन से 9.7 प्रतिशत कम है।
★ हरियाणा में 35.96 लाख टन की खरीद दर्ज हुई, जो लगभग पिछले वर्ष के स्तर के बराबर है।
★ छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से 31 जनवरी तक चलने वाली खरीद अवधि के दौरान अब तक खरीद 16.2 प्रतिशत घटकर 44.26 लाख टन रही है।
★ ओडिशा में खरीद 12.2 प्रतिशत घटकर 6.91 लाख टन, महाराष्ट्र में 19.2 प्रतिशत घटकर 2.74 लाख टन रही।
★ बिहार में भी खरीद मामूली रूप से घटकर 6.74 लाख टन दर्ज की गई।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2025–26 खरीफ सीजन में देश का चावल उत्पादन रिकॉर्ड 1245 lलाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 1227.7 लाख टन से 1.4 प्रतिशत अधिक है।
