News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका की 29% मटर फसल खराब स्थिति में
16-Jun-2026 09:41 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका की 29% मटर फसल खराब स्थिति में
★ अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की मटर फसल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
★ प्रमुख उत्पादक राज्यों मोंटाना और नॉर्थ डकोटा के आंकड़ों के आधार पर अनुमान है कि केवल 37% फसल अच्छी से उत्कृष्ट स्थिति में है, जो पिछले सप्ताह के 51% से काफी कम है।
★ लगभग 34% फसल सामान्य (फेयर) स्थिति में है, जबकि 29% फसल खराब या बहुत खराब स्थिति में आंकी गई है।
★ मोंटाना में 42% खेतों की फसल खराब या बहुत खराब स्थिति में है, 12% सामान्य और 46% अच्छी स्थिति में है।
★ नॉर्थ डकोटा में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, जहां 21% फसल अच्छी से उत्कृष्ट, 78% सामान्य और केवल 1% खराब स्थिति में है।
★ किसानों द्वारा बुवाई पूरी होने के बाद जारी आंकड़े इस साल अमेरिकी मटर उत्पादन को लेकर बढ़ती चिंताओं की ओर संकेत करते हैं
