News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अत्यधिक वर्षा से खरीफ फसलों को भारी नुकसान
06-Oct-2025 11:49 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अत्यधिक वर्षा से खरीफ फसलों को भारी नुकसान
★ उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की वापसी में देरी और असामान्य व अत्यधिक वर्षा के कारण खरीफ फसलों — विशेष रूप से धान, दलहन, कपास और गन्ने — को गंभीर नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र (6.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित), पंजाब और राजस्थान सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं।
कई इलाकों में कटाई का कार्य रुक गया है।
★ मुख्य रूप से धान, दलहन, कपास और गन्ना जैसी फसलों की उत्पादकता प्रभावित होने की संभावना है।
~~~~~~~~
महाराष्ट्र
★ महाराष्ट्र में फसल क्षेत्र का लगभग आधा हिस्सा बाढ़ और जलभराव से प्रभावित हुआ है।
★ राज्य के कृषि मंत्री ने बताया कि भारी बारिश से राज्य में 14.4 लाख हेक्टेयर बोए गए क्षेत्र में से 6.8 लाख हेक्टेयर प्रभावित हुआ है।
★ सितंबर माह की फसल जाँच रिपोर्ट अंतिम चरण में है; राहत निधि की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।
★ सभी खरीफ फसलों- सोयाबीन, मक्का, कपास, उड़द, तूर, मूंग, ज्वार, बाजरा, गन्ना को पहुंचा नुकसान।
~~~~~~~~~~~~
पंजाब
★ प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, राज्य के 3.2 लाख हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में से 0.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है।
★ सरकार आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को मुफ्त गेहूँ के बीज वितरित कर रही है।
~~~~~~~~
राजस्थान
★ पिछले एक महीने से जारी अप्रत्याशित वर्षा ने पहले से काटी जा चुकी फसलों को खेतों में नमी से नुकसान पहुँचाया है।
★ राज्य सरकार ने घोषणा की है कि फसल बीमा योजना के तहत, कटाई के 14 दिनों के भीतर हुई क्षति पर किसानों को मुआवजा मिलेगा।
~~~~~~~~
पश्चिम बंगाल
★ देश के सबसे बड़े धान उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल में हालिया वर्षा का असर मिश्रित रहा।
★ कई इलाकों में वर्षा ने फसल वृद्धि में मदद की है, लेकिन जहाँ पानी भर गया है, वहाँ स्थिति चिंताजनक है।
★ आगे का असर इस पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहता है।
★ इस साल जून से सितंबर तक मानसून सीजन में देशभर में 108% वर्षा दर्ज की गई, जो दीर्घकालिक औसत (LPA) से अधिक है।
★ महीनेवार वर्षा इस प्रकार रही जून- 109%, जुलाई- 105%, अगस्त- 109% और सितंबर- 115%
★ भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।
★ अगस्त माह में पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार भारी बारिश से धान, कपास, बाजरा, मक्का और चना जैसी फसलें प्रभावित हुई हैं।
★ सकल खरीफ फसलों का उत्पादन कम होने की आशंकाएं, जिससे कीमतों में वृद्धि आ सकती हैं।
