News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बांग्लादेश–भारत व्यापार: तनाव के बीच भी खरीद जारी
25-Dec-2025 10:25 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बांग्लादेश–भारत व्यापार: तनाव के बीच भी खरीद जारी
★ भारत–बांग्लादेश संबंधों में हालिया तनाव के बावजूद बांग्लादेश ने भारत से 50,000 टन चावल खरीदने को मंजूरी दी है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि वह आर्थिक हितों को राजनीति से अलग रख रही है और भारत से चावल खरीदने पर प्रति किलो करीब 10 टका की बचत होगी।
★ बांग्लादेश भारत से केवल चावल ही नहीं, बल्कि गेहूं, चीनी, प्याज, आलू, मसाले, दवाइयां और कपड़ा उद्योग के लिए कपास व धागे का भी बड़े पैमाने पर आयात करता है। ऊर्जा जरूरतों के लिए भी वह भारत पर निर्भर है।
★ अगर भारत से आपूर्ति प्रभावित होती है तो बांग्लादेश में महंगाई, उद्योग और रोजगार पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए राजनीतिक तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।
