News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में खाद्य तेलों का आयात- नवम्बर ’24 – सितम्बर ’25 तक आयात घटा

15-Oct-2025 11:40 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में खाद्य तेलों का आयात- नवम्बर ’24 – सितम्बर ’25 तक आयात घटा
★ सितम्बर 2025 में कुल आयात 16.4 लाख टन रहा, जो पिछले साल की तुलना में 51% अधिक था। इसमें 16.05 लाख टन खाद्य तेल और 0.35 लाख टन गैर-खाद्य तेल शामिल हैं।
★ तेल वर्ष 2024-25 के नवम्बर ’24 – सितम्बर’25 में कुल आयात 1.43 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 3% कम है।
★ 31 मई, 2025 से बढ़ाए गए आयात शुल्क अंतर के कारण सितम्बर ’25 में RBD पामोलीन का कोई आयात नहीं हुआ। 
★ 1 अक्टूबर, 2025 को कुल घरेलू स्टॉक 20 लाख टन था, जिसमें CPO/CPKO 5.2 लाख टन और डिगम्ड सोयाबीन तेल 2.9 लाख टन शामिल हैं।
★ नवम्बर’24 – सितम्बर’25 में रिफाइंड तेल का हिस्सा घटकर 7% और क्रूड तेल का हिस्सा बढ़कर 93% हो गया।
★ पाम ऑयल का हिस्सा 50% और सॉफ्ट ऑयल का हिस्सा 50% रहा।