News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील: घट सकता है अगले साल उड़द का उत्पादन
06-Dec-2025 03:24 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील: घट सकता है अगले साल उड़द का उत्पादन
★ उड़द की कम कीमतों के कारण आगामी सीजन में उत्पादन में कमी देखने को मिल सकती है।
★ उत्पादकों का कहना है कि जब खेती शुरू हुई थी, तब दाम काफी आकर्षक थे और किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा था, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजार ★ कमजोर होने से कीमतों में गिरावट आई। वर्तमान में किसानों को पहले की तुलना में लगभग आधी कीमत मिल रही है।
★ कम लाभ के चलते किसान इस फसल से दूर होते दिख रहे हैं।
★ अनुमान है कि 2026 की पहली तिमाही में उड़द और मूंग उत्पादन घट सकता है।
