News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील- सोयाबीन उत्पादन बढ़ने का अनुमान
02-Jan-2026 11:35 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राज़ील- सोयाबीन उत्पादन बढ़ने का अनुमान
★ सबसे बड़े उत्पादक क्षेत्र माटो ग्रोसो में मौसम फसल के अनुकूल 2025–26 सीजन के लिए ब्राज़ील का सोयाबीन उत्पादन अनुमान 10 लाख टन बढ़ाकर 1,780 लाख टन कर दिया गया है।
★ देश के उत्तर-मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में हालिया वर्षा अनुकूल रही है और आगे भी बारिश बढ़ने की संभावना है। सोयाबीन की कटाई पराना और माटो ग्रोसो के कुछ हिस्सों में शुरू हो चुकी है, हालांकि अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 1 प्रतिशत से भी कम फसल की कटाई हुई है।
★ रियो ग्रांडे डो सुल में सोयाबीन का रकबा लगभग 67.4 लाख हेक्टेयर है और औसत उपज 3,180 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आंकी गई है। 2025–26 सीजन में राज्य का सोयाबीन उत्पादन 214.4 लाख टन तक पहुंच सकता है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 57 प्रतिशत अधिक होगा।
